फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी पर धारदार हथियार से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंब (ऊना)। श्री जगन्नाथ मंदिर सलहाना के पुजारी पर अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमलाकर घायल कर दिया। उन्हें उपचार के लिए अंब अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित पुजारी की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। हमलावर कौन है इसका अभी पता नहीं चल पाया है।

पुजारी मंगलपुरी ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात लगभग चार अंजान लोग मंदिर में आए। मंदिर में उसके साथ रह रहे दो लोगों को धमकाकर कमरों में बंद कर दिया। जब वह शोर सुनकर वहां पहुंचे तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। इसी दौरान उनमें से एक व्यक्ति ने किसी चीज से उसके सिर पर प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल पुजारी ने इस बारे तुरंत स्थानीय लोगों को फोन पर सूचित किया। इसके बाद लोगों ने 108 एंबुलेंस से तुरंत उसे सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुजारी के अनुसार कथित रूप से उक्त लोगों ने मंदिर के गल्ले का ताला तोड़ डाला और मंदिर परिसर में बने कमरों में रखे सामान की तलाशी ली और सामान बिखेर दिया। इसमें उसकी पैसों से भरी झोली भी शामिल थी। डीएसपी अंब मनोज जंवाल ने बताया कि पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने मौके का मुआयना कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें