फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी का रिश्वत लेते विडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। सोशल मीडिया पर नालागढ़ में तैनात और ऊना जिले का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे एक उच्चाधिकारी का कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हुआ है। पांच अलग-अलग वायरल वीडियो क्लिप में अधिकारी साफ तौर पर पैसे का लेनदेन करते हुए दिखाई दे रहा है।

वीडियो के वायरल होने से जहां संबंधित कार्यालय की फजीहत हो रही है, वहीं आम लोग भी इसकी कड़े शब्दों में निंदा कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो करीब एक सप्ताह पहले का बताया जा रहा है। मामले को लेकर अभी तक भले ही शिकायत विजिलेंस के पास नहीं पहुंची है, लेकिन वीडियो जरूर पहुंच गई है। गौरतलब है कि आरोपी अधिकारी नालागढ़ में तैनात है।
विज्ञापन


उन्हें जिला ऊना में अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। वह कुछ समय पहले से ऊना में सेवाएं दे रहे हैं। वीरवार दोपहर बाद वायरल हुई वीडियो के अलग-अलग पांच क्लिप में से चार में अधिकारी अपने कार्यालय में पैसे लेता दिखाई दे रहा है। जबकि पांचवें वीडियो में अधिकारी एक एजेंट को पैसे दे रहा है। जानकारों का कहना है कि विभाग में तैनात अधिकारी किसी प्रकार की राशि का लेनदेन नहीं कर सकता। विभाग में पैसों का लेनदेन करने के लिए अलग से काउंटर और अलग कर्मी तैनात किया गया है। वह दिन भर आने वाले पैसों की लेन-देन करता है। वीडियो में अधिकारी पैसे लेता तो साफ दिखाई दे रहा है, लेकिन यह साफ नहीं हो पाया कि कितने पैसों को लेनदेन कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक मामला विजिलेंस के पास पहुंच गया है, ऐसे में अधिकारी कितने पैसों और कब से लेनदेन कर रहा है, इस सभी की जांच विजिलेंस विभाग ही करेगा।
विज्ञापन


शिकायत दर्ज, होगी कार्रवाई : एएसपी
एएसपी विजिलेंस सागर चंद्र ने कहा कि मामले की उन्हें शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जाएगी। साथ ही वीडियो की भी जांच होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें