फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंगल में भी सामने आया हनी ट्रैप का खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
हनी ट्रैप का भंडाफोड़, महिला समेत फर्जी सीबीआई अफसर गिरफ्तार
विज्ञापन

पहले युवक को फंसाया, फिर ऐंठी मोटी रकम
नंगल पुलिस ने गिरफ्तार की शातिर जोड़ी
आरोपियों से पूछताछ जारी : चौधरी
अमर उजाला ब्यूरो
नंगल। लोगों को हनी ट्रैप में फंसा कर मोटी रकम ऐंठने के आरोपों में नंगल पुलिस ने एक महिला और फर्जी सीबीआई अधिकारी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी पवन चौधरी ने इस बात का खुलासा करते हुए कहा कि स्थानीय रेलवे रोड की महिला सुनिधि (काल्पनिक नाम) ने नंगल की बीबीएमबी कॉलोनी जेड ब्लॉक के मकान नंबर 9 में रहने वाले दिनेश कुमार को पहले मीठी-मीठी बातों में फंसाया। इसके बाद खुद दिनेश के घर जा पहुंची। थाना प्रभारी ने कहा कि जब घर में दिनेश और महिला एकांत में थे तो इसी दौरान महिला का पति होने का दावा करते हुए राजेश कुमार उर्फ हैपी भी जबरदस्ती उसके घर में जा घुसा। वह खुद को सीबीआई अधिकारी बता दिनेश को धमकाते हुए मामले को रफा-दफा करने के लिए एक लाख रुपये की मांग करने लगा। उसने खिलौना पिस्तौल से भी दिनेश को डराया। मामला गर्माता देख दिनेश ने 20 हजार रुपये देकर समझौता कर लिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम की लिखित शिकायत दिनेश ने पुलिस के पास की। जिला पुलिस प्रमुख स्वप्न शर्मा के आदेश के बाद एएसआई बलराम कुमार के नेतृत्व में गठित ने महिला और फर्जी सीबीआई अधिकारी राजेश कुमार निवासी अपर पट्टी को गिरफ्तार लिया। दिनेश से 20 हजार की नकदी और नकली पिस्तौल भी बरामद कर ली है। थाना प्रभारी ने कहा कि इन दोनों को अदालत में पेश कर रिमांड लेकर कड़ाई से पूछताछ की जाएगी। उसने पूछा जाएगा कि इससे पहले वे कितने लोगों को अपने जाल में फंसा कर ठगी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें