फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समूरकलां में कार से बरामद हुई चरस

विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। क्षेत्र के समूरकलां में एसआईयू टीम और बंगाणा पुलिस की संयुक्त टीम ने नाकेबंदी के दौरान एक कार से चरस सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से करीब 506 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपियों के पहचान जीवन निवासी समूरकलां और सुन्नी देवी निवासी अरसू, जिला कुल्लू के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मंगलवार को एसआईयू और थाना बंगाणा की टीम ने संयुक्त रूप से समूरकलां के समीप नाकाबंदी की थी। इस दौरान पुलिस ने मारुति कार को चेकिंग के लिए रोका। कार में तलाशी के दौरान लगभग 506 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने इस संबंध में कार सवार जीवन निवासी समूरकलां और सुन्नी देवी निवासी अरसू जिला कुल्लू को गिरफ्तार किया है। डीएसपी हेडक्वार्टर अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है। दोनों के खिलाफ मामला मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें