फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाईकिल की दुकान में आग, सामान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
साइकिल की दुकान में आग, सामान राख
विज्ञापन

रेलवे रोड पर दुकान में घटना, शॉर्टसर्किट बताया जा रहा आग का कारण
अभी भी कई दुकानों के अंदर हैं पुराने विद्युत तार
अमर उजाला ब्यूरो
मैहतपुर (ऊना)।
स्थानीय रेलवे रोड स्थित एक साइकिल मरम्मत की दुकान में अचानक आग लगने से दुकान के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की खबर मिलते ही दुकान मालिक तथा आस पड़ोस के लोग दुकान पर पहुंच तो देखा दुकान के अंदर रखा सामान नई साइकिलें, टायर और अन्य कीमती सामान धू-धू कर जल रहा था। दमकल विभाग को सूचना दी गई लेकिन दमकल विभाग की गाड़ी मौका पर पहुंचती लोगों ने आग को बुझा दिया जिससे दूसरी दुकानों का कोई नुकसान नहीं पहुंचा। दुकान मालिक हरीशचंद्र उर्फ शाम निवासी रायपुर सहोड़ां के मुताबिक आग लगने की सूचना उसे मध्य रात्रि करीब एक बजे मिली तुरंत वे दुकान पर पहुंचे और शटर खोलने का प्रयास किया। आग इतनी तेज भड़क चुकी थी कि शटर काफी जल गया। दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंच गई लेकिन तब तक आस पड़ोस के काफी लोग एकत्र हो चुके थे जिन्होंने आग पर काबू पा लिया। दुकान मालिक के मुताबिक दुकान के अंदर दो दर्जन से ज्यादा बच्चों की छोटी साइकिलें कुछ बड़ी साइकिलें, दो से तीन दर्जन नए टायर हवा भरने वाला कंप्रेसर मोटर सहित जल गया। पुलिस चौकी प्रभारी खेम सिंह ने बताया कि दुकानदार की शिकायत दर्ज कर ली है और आग के कारणों का पता किया जा रहा है।
विज्ञापन

पुराने तार और गर्मी बन रही शॉर्टसर्किट की वजह
मुख्य बाजार तथा रेलवे रोड में पुरानी हो चुकीं विद्युत तारों को बदलने की जरूरत है। दुकानों के अंदर अभी पुरानी विद्युत तार लगे हैं जो कभी भी शॉर्टसर्किट की वजह बन सकते हैं। नगर परिषद अध्यक्ष मंजू चंदेल ने कहा कि मैहतपुर नगर परिषद क्षेत्र में पुराने विद्युत तार बदलने के लिए लिखा है। विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता अशोक धीमान ने कहा कि ज्यादातर पुराने विद्युत तारों को बदला जा रहा है। दुकानदारों को खुद इस बारे में जागरूक रहना होगा और अपना मेन स्विच बंद कर देना जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें