फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत युवक ने वृद्धा को खाई में दिया धक्का, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
जोल(ऊना)। क्षेत्र के बदलोह गांव में युवक ने नशे में धुत्त होकर वृद्ध महिला को लगभग 200 फुट गहरी खाई में फेंक दिया। गंभीर हालत में महिला को उपचार के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल महिला की पहचान कश्मीरी देवी निवासी बलदोह के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जंाच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने घटना के तुरंत बाद ही आरोपी युवक को दबोच लिया है। आरोपी युवक नशे में धुत्त बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार कश्मीरी देवी बुधवार को अपने काम से गई हुई थी। इसी बीच उसे गांव का एक युवक मिल गया जो कथित तौर पर नशे में धुत्त था। इसी बीच उसने गांव के पास ही वृद्ध महिला को 200 फुट गहरी खाई में धक्का देकर फेंक दिया। इससे महिला लहूलुहान हो गई। महिला के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग पहुंचे। लोगों ने घायल हालत में महिला को उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया। यहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। डीएसपी कुलविंद्र ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल महिला से पूछताछ की जा रही है। अभी तक वारदात के पीछे हुए कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें