अमर उजाला ब्यूरो
टाहलीवाल (ऊना)। क्षेत्र के निकटवर्ती मानुवाल गांव के पास टाहलीवाल-ललड़ी मुख्य मार्ग पर बाइक और कार में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बच्ची और उसके पिता को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया।
बच्ची को प्राथमिक उपचार देने के बाद नाजुक हालत में पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर किया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच घायलों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार बूटा सिंह निवासी मानुवाल मोटरसाइकिल पर तीन वर्ष की बच्ची को स्कूल से लेकर घर लौट रहा था। मानुवाल के पास टाहलीवाल-ललड़ी मुख्य मार्ग पर पीछे से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों वाहन एक साथ घिसटते हुए खेतों में जा गिरे। दोनों के एक साथ घिसटते से बच्ची के एक पैर में गंभीर चोटें आई हैं। लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
नंगलखुर्द के उपप्रधान सुमित शर्मा ने बताया कि बच्ची के पिता का उपचार के ऊना अस्पताल में चल रहा रहा है। जबकि बच्ची को पीजीआई ले जाया गया है। टाहलीवाल पुलिस चौकी प्रभारी मदन लाल का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी है