फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

101 वाहनों के चालान काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। पुलिस ने जिले में जगह-जगह नाकेबंदी कर यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 101 वाहनों के चालान किए। पुलिस ने 98 वाहनों के चालानों का मौके पर निपटारा करके जुर्माने के रूप में 21,800 रुपये प्राप्त किए।
विज्ञापन


इनमें से 47 चालान बिना हेलमेट लगाए वाहन चलाने पर, एक चालान बिना बीमा करवाए वाहन चलाने पर, 12 चालान बिना सुरक्षा बेल्ट लगाए वाहन चलाने पर, पांच चालान बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने पर, सात चालान अनधिकृत स्थान पर वाहन खड़े करने पर, पांच चालान दोपहिया वाहन पर ट्रिपल राइडिंग करने पर, सात चालान पुलिस संकेतों की अवहेलना करने पर, दो चालान खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर तथा 15 चालान मोटर वाहन अधिनियम की अन्य धाराओं के तहत किए गए। इसके अलावा सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर पुलिस चौकी संतोषगढ़ के तहत दो लोगों के चालान करके जुर्माने के रूप में 200 रुपये प्राप्त किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें