फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस के कुचलने से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंब (ऊना)। उपमंडल अंब के तहत टकारला मोड़ पर निजी बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान पंकज कुमार पुत्र प्रीतम चंद निवासी अंब के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक पंकज कुमार बाइक पर सवार होकर अंब से ऊना की ओर जा रहा था। टकारला मोड़ के आगे सामने से आ रही एक निजी बस के साथ टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चालक के बस के टायरों के नीचे आ गया। इससे बाइक चालक की मौत हो गई। दर्दनाक हादसे के बाद लोगों की मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुुंची और शव को कब्जे में लिया। बताया जा रहा है कि निजी बस ऊना से सवारियां लेकर दौलतपुर जा रही थी, लेकिन टकारला मोड़ पर हादसा हो गया। डीएसपी अंब मनोज जंवाल ने बताया कि पुलिस ने मामला बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ में पुलिस की ओर से इस हादसे के संबंध में स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें