फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के नाम पर पैसे ऐंठने वाला नटवर लाल गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

नंगल। पुलिस में एप्रोच बताकर लोगों से पैसे ऐंठने वाले आरोपी को नंगल पुलिस ने पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पुलिस में अपनी अच्छी पैठ होने की बात कह कर लोगों से भारी भरकम पैसे ऐंठ कर लोगों को ठगी का शिकार बनाता था।
डीएसपी नंगल जेपी सिंह ने बताया कि लुधियाना में हौजरी के कारोबारी की शादी नंगल की शिखा से हुई थी। शादी के कुछ समय के बाद पति हन्नी खन्ना और पत्नी शिखा में झगड़ा होने लगा। इससे परेशान शिखा मायके घर आ गई। सितंबर 2018 को नंगल पुलिस के पास पति और ससुराल वालों के खिलाफ कथित तौर पर मारपीट करने की शिकायत दर्ज करवाई। इस सिलसिले में पुलिस ने बीते माह सम्मन जारी कर हन्नी खन्ना को नंगल तलब किया। उस दोनों पक्षों में समझौता करवा दिया और शिखा ससुराल चली गई।
विज्ञापन

डीएसपी ने बताया कि समझौते के बावजूद दोनों पक्षों में फिर कहासुनी होती रही। परेशान होकर शिखा फिर मायके नंगल आ गई। पुलिस के पास फिर से शिकायत दर्ज करवा दी। इसके आधार पर पुलिस ने शिखा के पति हन्नी खन्ना को फिर सम्मन जारी कर तलब किया। डीएसपी ने कहा कि हन्नी खन्ना ने इस बारे में अपने दोस्त से मदद मांगी। दोस्त ने नया नंगल के प्रदीप से उसकी मुलाकात करवाई। प्रदीप ने कहा कि नंगल पुलिस और पुलिस के अन्य उच्च अधिकारियों के साथ उसके अच्छे संबंध हैं लेकिन पुलिस पैसों के बिना काम नहीं करती।
विज्ञापन

इस दौरान हन्नी खन्ना ने पैसे देने की बात मान ली और प्रदीप को करीब 88 हजार रुपये दिए। पैसे देने के बाद भी उनका मामला हल नहीं हुआ। प्रदीप उससे और पैसों की मांग करने लगा। इस दौरान हन्नी ने तंग आकर उसकी शिकायत नंगल पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी से 30 हजार रुपये नकदी बरामद किए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें