फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण अग्निकांड में कबाड़ की दुकान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
झलेड़ा में आग से कबाड़ की दुकान जली, लाखों का नुकसान
विज्ञापन

वीरवार देर रात की घटना, दमकल विभाग ने मौके पर पहुंच बुझाई आग
आग लगने के कारणों का नहीं लगा अभी सुराग
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव झलेड़ा में भीषण अग्निकांड में कबाड़ की दुकान जम कर राख हो गई। घटना में लगभग 10 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखा कबाड़ का सामान पूरी तरह से जलकर राख हो गया था। वहीं पुलिस ने भी मौके पर पहुंच का घटना स्थल का जायजा लिया और मामला दर्ज किया। दुकान में आग के कारणों का अभी कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लक्की निवासी झलेड़ा अपनी कबाड़ की दुकान को रोजाना की तरह शाम को बंद कर घर चला गया। देर रात करीब दो बजे स्थानीय लोगों की ओर से सूचना मिली कि दुकान में आग लगी हुई है। मौके पर पहुंचकर लक्की ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने में जुट गया, लेकिन आग की लपटों को बढ़ता देख लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद अगिनशमन विभाग के प्रभारी नितिन कुमार, फायरयमैन प्रेम कुमार, गुरमेल सिंह, अश्वनी कुमार, अशोक कुमार, ओंकार सिंह, अवतार सिंह, गृहरक्षक पूर्ण सिंह, निर्मल, तरसेम लाल, जरनैल सिंह और विनोद कुमार पर आधारित टीम घटनास्थल पर पहुंची और आग पर नियंत्रण पाने में जुट गई। अग्निशमन विभाग के प्रभारी नितिन कुमार ने बताया कि आगजनी की इस घटना में पीड़ित का लगभग 10 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है और पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें