फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घरों से एक लाख की नकदी और कीमती सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरोली/पंजावर (ऊना)। पंजावर में चोरों ने तीन रिहायशी घरों को निशाना बनाया है। शातिर चोर लगभग एक लाख रुपये अधिक की नकदी व अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए हैं। शुक्रवार देर रात चोरी की वारदातों से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। चोरों ने घर में सो रहे लोगों के कमरों को बाहर से बंद करके चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार अप्पर पंजावर के मनोहर लाल के घर से चोरों ने 40 हजार की नकदी पर अपने हाथ साफ कर दिए। वहीं लोअर पंजावर के विनोद कुमार के घर से शातिर 50 हजार की नकदी के साथ 1 सोने की चेन उड़ा ले गए। लोअर पंजावर के ही रामलाल के घर से भी चोरों ने 20 हजार की नकदी पर हाथ साफ किया। बताया जा रहा है कि शातिर चोरों ने एक घर में सो रहे लोगों के कमरों को बाहर से बंद करके घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पंडोगा पुलिस चौकी प्रभारी विशेष कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी है। पंडोगा पुलिस चौकी प्रभारी विशेष कुमार ने बताया कि मामले दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें