फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीबीपी जवान की ड्यूटी के दौरान मौत

विज्ञापन
ITBP
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

दौलतपुर चौक (ऊना)। गोंदपुर बनेहडा गांव के आईटीबीपी में तैनात एसआई मंगल सिंह की अरुणाचल प्रदेश में ड्यूटी के दौरान हृदयगति रुकने से मौत हो गई। बुधवार को जवान का शव गांव पहुंचते ही मातम छा गया।

श्मशानघाट में मंगल सिंह को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। एसआई मंगल सिंह अरुणाचल के तेजू में तैनात थे। प्रेस बयान में डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल सुदापा एटीएस लोहितपुर ने बताया कि मंगल सिंह सोमवार सुबह योग के लिए बैठने लगे तो इसी दौरान गिर गए।
विज्ञापन


मंगल सिंह को नौवीं वाहिनी के यूनिट अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद जिला अस्पताल ले गए। यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वह अपने पीछे मां उत्तमी देवी, पत्नी सुरेश कुमारी, बेटा वरुण और तरुण को छोड़ गए।
विज्ञापन


बुधवार को अरुणाचल प्रदेश से इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार की अगुवाई में आईटीबीपी के जवान मंगल सिंह का शव लेकर गोंदपुर बनेहडा पहुंचे। सैकड़ों लोगों ने दिवंगत जवान को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। इस मौके पर आईटीबीपी के जवानों ने अपने दिवंगत साथी को मातमी धुन के साथ हवाई फायर करके अंतिम विदाई दी। प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार घनारी अशोक कुमार चौहान ने उन्हें विदाई दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें