फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने एक ही रात में तोड़े तीन घरों के ताले

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना/थानाकलां (ऊना)।
उपमंडल बंगाणा के बुढवार में चोरों ने एक ही रात में तीन घरों के ताले तोड़ डाले। चोर लाखों रुपये के कीमती आभूषण और नकदी लेकर मौके से फरार हो गए। चोरी की इस वारदात से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी शातिर चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

जानकारी के मुताबिक बुढवार निवासी राजन कुमार ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ गांव में ही रहते हैं जबकि उनके अन्य परिजन हमीरपुर के भरेड़ी और ताया केवल किशोर का परिवार ऊना में रहता है। रविवार को राजन और उनकी पत्नी निजी कार्य के चलते ऊना स्थित ताया के घर आए थे। सोमवार सुबह उन्हें गांव से किसी ने फोन पर घर के ताले टूटे होने की सूचना दी। इसके बाद वह फौरन गांव पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उनके घर से करीब साढ़े 13 तोले सोने के गहने, 20 तोले चांदी, 10 हजार रुपये की नकदी चोरी की गई है। वहीं उनके चाचा केवल किशोर के घर से करीब 13 तोले सोना उड़ाया गया है। इसके अलावा साथ लगते ओम राज के घर में भी ताले तोड़े गए हैं जबकि उनके घर से कोई सामान चोरी नहीं हुआ है। चोरी की इस बड़ी वारदात से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वहीं गांव की प्रधान रजनी बाला, पूर्व प्रधान जगदीश शर्मा, बीडीसी राज कुमारी, वार्ड पंच बबली देवी का कहना है कि पुलिस को क्षेत्र में निरंतर गश्त करनी चाहिए। तभी असामाजिक तत्वों पर कुछ लगाम कसी जा सकेगी।

एसपी संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस ने इस वारदात के संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें