फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध लकड़ी ले जाते एक ट्रक और दो पिकअप पकड़ी

विज्ञापन
दौलतपुर चौक के तहत हिप्र-पंजाब बॉर्डर सुरंगद्वारी क्षेत्र में अवैध रूप से लदी लकड़ी से साथ जब्त क - फोटो : Una
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। सुरंग द्वारी के पास वन विभाग ने अवैध लकड़ियों के साथ तीन गाड़ियों को पकड़ा है। इससे वन काटुओं में हड़कंप मच गया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में वन माफिया के इतने बड़े स्तर पर सक्रिय होने की भी पुष्टि हो गई है।
विज्ञापन

रविवार रात वन विभाग की विशेष टीम ने आरओ संदीप कुमार की अगुवाई में पंजाब सीमा से सटी सुरंगद्वारी में नाका लगा रखा था। इस दौरान दौलतपुर चौक की तरफ से तीन गाड़ियां आईं। तिरपाल से ढकी गाड़ियों को रोक कर वन विभाग ने चेक किया, तो उनमें कीमती लकड़ी मिली। जब गाड़ी के चालकों से कागज के बारे पूछताछ की तो वे परमिट अथवा अन्य दस्तावेज न दिखा पाए। इस पर वन विभाग ने टिंबर लकड़ी को गाड़ियों सहित जब्त करके छानबीन शुरू कर दी है।
इस बारे में डीएफओ मृत्युंजय माधव ने बताया कि दौलतपुर चौक में पंजाब सीमा पर वन विभाग की विशेष टीम ने टिंबर से लदी तीन गाड़ियों को जब्त किया है। इनमें से दो गाड़ियों के पास कोई दस्तावेज नहीं थे, जबकि एक गाड़ी के दस्तावेज अवैध पाए गए। उन्होंने बताया कि विभाग ने मामला दर्ज करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विशेष टीम अब रखेगी नजर
डीएफओ मृत्युंजय माधव ने बताया कि जिला में एक पेट्रोलिंग टीम तैयार की गई है जो जिला में अलग-अलग जगह रेड करेगी। किसी प्रकार के अवैध खनन, अवैध लकड़ी कटान एवं पशुओं पर होने वाले अत्याचारों पर नकेल कसी जाएगी। उन्होंने बताया कि विभाग के सभी कर्मियों एवं अधिकारियों को सख्त हिदायतें दी गई हैं किसी प्रकार कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें