संवाद न्यूज एजेंसी
मुबारिकपुर (ऊना)। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना के समर्थ 2025 कार्यक्रम के तहत शनिवार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से सूचीबद्ध आरके कलामंच चिंतपूर्णी के कलाकारों ने कुनेरन और ओईल में लोगों को भूकंप से सुरक्षित भवन निर्माण के प्रति जागरूक किया।
कलाकारों ने ग्रामीणों को बताया कि भूकंप के दौरान नुकसान कम करने के लिए भूकंपरोधी मकान बनाना आवश्यक है। उन्होंने सुरक्षित भवन निर्माण के लिए उत्तम सीमेंट मोर्टार, क्षैतिज भूकंपरोधी बैंड, दीवारों का सुदृढ़ीकरण और अभियंता की सलाह लेने पर जोर दिया। साथ ही कहा कि आपदाओं से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए तकनीक और सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।