संवाद न्यूज एजेंसी
नारी (ऊना)। सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बसाल में साइबर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी), ऊना के जिला सूचना विज्ञान अधिकारी भूपिंदर सिंह ने 62 विद्यार्थियों और 12 शिक्षकों को इंटरनेट के सुरक्षित, जिम्मेदार और प्रभावी उपयोग के प्रति जागरूक किया।
उन्होंने मजबूत पासवर्ड, सुरक्षित ब्राउजिंग, फिशिंग से बचाव, व्यक्तिगत डाटा सुरक्षा, साइबर बुलिंग, फेक न्यूज, डिजिटल नैतिकता और सोशल मीडिया के दुरुपयोग जैसे विषयों पर चर्चा की। इसके साथ ही साइबर घटनाओं की रिपोर्टिंग और सरकारी ऑनलाइन सुरक्षा पोर्टलों के उपयोग का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया।
कार्यशाला में कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित तकनीकों जैसे वॉयस असिस्टेंट, इमेज रिकग्निशन, स्ट्रीमिंग सुझाव, उत्पाद सिफारिश और धोखाधड़ी पहचान के सुरक्षित उपयोग तथा डीप फेक वीडियो और फर्जी वॉयस कॉल जैसे एआई के खतरों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर साहिल शर्मा और स्कूल स्टाफ भी उपस्थित थे।