फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: समाधान शिविर में परिवार रजिस्टर का सत्यापन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। नगर पंचायत अंब के वार्ड नंबर 8 में मंगलवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत की अध्यक्ष इंदु बाला, सचिव हर्ष गुप्ता, पार्षद मेला राम, लिपिक सुनीता देवी और सफाई पर्यवेक्षक कृपाल सिंह ठाकुर मौजूद रहे। शिविर के दौरान मुख्य रूप से परिवार रजिस्टर का सत्यापन किया गया। इसके साथ ही स्वच्छ शहर, समृद्ध शहर अभियान के अंतर्गत समाधान शिविर भी लगाया गया, जिसमें लोगों के ई-श्रम कार्ड बनाए गए। इस सभा में वार्ड के करीब 75 से 80 परिवारों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत की अध्यक्षा और सचिव ने लोगों को स्वच्छता और नशे के खिलाफ जागरूक किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने घरों का गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग करके ही सफाई कर्मचारियों को दें, ताकि शहर को साफ सुथरा रखा जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें