फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ग्राहकों के भोजन उपहार पास का भुगतान न करने पर नई दिल्ली की दो कंपनी अदालत से दोषी करार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल जज विभूति बहुगुणा ने सुनाया फैसला, सोडेक्सो और ट्रैक ऑन कूरियर कंपनी को 89,095 रुपये भुगतान के आदेश
विज्ञापन

राजधानी शिमला के मालरोड स्थित मेसर्स गैंदामल फर्म का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिला एवं सत्र न्यायालय ने ग्राहकों से प्राप्त भोजन उपहार पास का भुगतान न करने पर नई दिल्ली की दो कंपनियों को 89,095 रुपये का भुगतान करने के आदेश दिए हैं। सिविल जज विभूति बहुगुणा ने यह फैसला सुनाया है। अदालत ने सोडेक्सो एसवीसी इंडिया प्राइवेट और ट्रैक ऑन कूरियर प्राइवेट लिमिटेड को संयुक्त रूप से 6 प्रतिशत प्रति वर्ष की दर से ब्याज सहित 89,095 रुपये का भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही वाद की लागत भी वसूल की जाएगी।
विज्ञापन

यह मामला राजधानी शिमला के मालरोड स्थित मेसर्स गैंदा मल फर्म का है। शिकायतकर्ता/वादी के मुताबिक फर्म पिछले 130 वर्षों से हिमाचल प्रदेश में व्यवसाय कर रही है। प्रतिवादी सोडेक्सो कंपनी अपने विशेषाधिकार ग्राहकों को उपहार पास के रूप में भोजन पास जारी करने का व्यवसाय करती है और ट्रैक ऑन कूरियर प्राइवेट लिमिटेड एक कूरियर कंपनी है। सोडेक्सो ने ग्राहकों को भोजन उपहार पास जारी किए थे और उन्हीं पासों को उसके ग्राहकों द्वारा वादी की दुकान में भुनाया गया था। दावा किया गया है कि एक व्यापारिक प्रथा के रूप में ग्राहक वादी की दुकान से खरीदारी करते थे और करेंसी नोटों के बदले में वे उक्त उपहार पास वादी की दुकान में जमा करते थे। बाद में उन्हें भुनाने के लिए कूरियर के माध्यम से भेजा जाता था। इसी प्रकार, 19 फरवरी 2014 को वादी फर्म ने सोडेक्सो के ग्राहकों से प्राप्त भोजन उपहार पास ट्रैक ऑन कूरियर के माध्यम से 89,095 रुपये भुनाने के लिए उचित प्रतिपूर्ति दावा प्रपत्रों के साथ भेजे गए थे। लेकिन, उक्त पास कूरियर कंपनी द्वारा शिपमेंट के दौरान खो दिए। आरोप लगाया कि प्रतिवादियों ने उपरोक्त राशि का भुगतान करने का दायित्व एक-दूसरे पर डालते रहे और भुगतान नहीं किया है। आखिरकार शिकायतकर्ता को न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ा। उधर, सत्र न्यायाधीश ने आंशिक रूप से निर्णय देते हुए प्रतिवादियों को 89,095 रुपये की राशि का भुगतान करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें