फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पोस्टल बैलेट की मिक्स करके होगी मतगणना

Sat, 30 May 2026 07:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। पंचायतीराज संस्थाओं के जिला परिषद और पंचायत समितियों के मतदान की मतगणना 31 मई को सुबह 9 बजे शुरू होगी। चुनाव आयोग ने मत की गोपनीयता के लिए इस बार पोस्टल बैलेट की मिक्स करके मतगणना करने की पहल की है। पहले मतगणना की प्रक्रिया में पोस्टल बैलेट की अलग से मतगणना की जाती थी लेकिन इस बार इस प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। मतगणना को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारी पूरी कर ली है। जिला ऊना में जिला परिषद के 17 वार्डोँ में 45 और पंचायत समिति के 107 सीटों के लिए 416 प्रत्याशियों के लिए मतों की मतगणना होगी। मतगणना की प्रक्रिया में 400 के करीब अधिकारी 92 टेबल पर काउंटिंग करेंगे जिसमें एक पर्यवेक्षक और दो सहायक पर्यवेक्षक तैनात होंगे। इसके अलावा रिजर्व में भी अधिकारी हर मतगणना केंद्र में रखे गए हैं।
विज्ञापन

अगर बात हरोली उपमंडल की करें तो यहां पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरोली में जिला परिषद वार्ड और पंचायत समितियाें की मतगणना की जाएगी। जहां पर 12 टेबल पर एक साथ मतगणना की प्रक्रिया में 60 अधिकारी शामिल रहेंगे। काउंटिंग सुपरवाइजर की भी नियुक्ति की गई है। जिनकी निगरानी में यह मतगणना की प्रक्रिया होगी। केवल प्रार्थी और उसके दौरान नियुक्त काउंटिंग एजेंट मान्य आईकार्ड के साथ की प्रवेश कर सकेगा। वहीं उपमंडल अंब के लिए राजकीय महाविद्यालय अंब में मतगणना होगी। 70 कर्मचारी 15 टेबलों पर मतगणना की प्रक्रिया को पूरा करेंगे। इसी तरह राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में 102 कर्मचारी 18 टेबलों पर मतगणना की प्रक्रिया में शामिल होंगे। गगरेट उपमंडल के लिए मतगणना की प्रक्रिया आईटीआई गगरेट कैंपस के बीआर अंबेडकर राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज अंबोटा में की जाएगी। जिसमें 90 कर्मचारी 20 टेबलों पर मतगणना की प्रक्रिया को पूरा करेंगे। उपमंडल ऊना के लिए मतगणना की प्रक्रिया राजकीय महाविद्यालय ऊना में शुरू होगी। जहां पर 81 कर्मचारी 27 टेबलों पर इस प्रक्रिया को पूरा करेंगे। इसके अलावा रिजर्व में भी कर्मचारी रखे गए हैं, जो कि मतगणना की प्रक्रिया में नियमित रूप से अपनी भूमिका अदा करेंगे। यह तमाम तरह की मतगणना की प्रक्रिया सीसीटीवी और वेबकास्टिंग की निगरानी में होगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल का कहना है कि चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों के तहत 31 मई को जिला परिषद और पंचायत समिति के मतदान की मतगणना की प्रक्रिया सुबह 9 बजे शुरू होगी। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है और मतगणना के लिए खाका तैयार कर लिया गया है। पहली बार पोस्टल बैलेट मिक्स कर मतगणना की जाएगी जिससे मतदाताओं के मतदान की भी गोपनीयता बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें