फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविशील्ड के 3300 डोज मिले, आज 180 को लगेगी कोरोना वैक्सीन

विज्ञापन
ऊना अस्पताल में पहुंची कोविड वैक्सीन दिखाते हुए सीएमओ डॉ रमन कुमार शर्मा व अन्य - फोटो : Una
विज्ञापन
कोविशील्ड के 3300 डोज मिले, आज 180 को लगेगा टीका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में शुक्रवार सुबह छह बजे कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड के 3300 डोज पहुंच गए हैं। शनिवार को जिले में 180 कोरोना योद्धाओं को कोरोना वैक्सीन लगाकर टीकाकरण की शुरूआत होगी। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शिमला से मिली कोरोना वैक्सीन को जिला टीकाकरण कक्ष में रखा गया है। जिले में शनिवार को केवल दो सेंटरों में ही कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। पूर्व में करीब 420 कोरोना योद्धाओं को कोरोना वैक्सीन लगाई जानी थी, लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है। अब 180 को ही लांचिंग के दिन यह कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में डॉक्टर विक्रांत पराशर को सबसे पहले से कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया जाएगा। जबकि गगरेट में मेल हेल्थ सुपरवाइजर जगजीत सिंह को यह टीका लगाया जाएगा। दोनों ही जगह हेल्थ प्रोटोकॉल के अनुसार यह टीकाकरण किया जाएगा। सबसे पहले लाभार्थी व्यक्ति के मोबाइल पर आए एसएमएस की वैरीफिकेशन होगी। इसके बाद उसे इंतजार कक्ष में बैठाया जाएगा। इसके बाद टीकाकरण कक्ष में टीका लगाया जाएगा और फिर आब्जर्वेशन के लिए तीस मिनट तक अन्य कक्ष में बैठाया जाएगा। तीस मिनट तक व्यक्ति पर निगरानी की जाएगी। इधर, सीएमओ ऊना डॉक्टर रमन कुमार शर्मा ने बताया कि ऊना जिले से वीरवार रात नौ बजे धर्मशाला टीम पहुंच गई थी। शुक्रवार सुबह छह बजे 3300 डोज कोविशील्ड के पहुंचा दिए गए हैं। जिन्हें टीकाकरण कक्ष में स्टोर किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में फिलहाल 5400 कोरोना योद्धाओं को टीका लगाने के लिए चिहिन्त किया गया है।
बॉक्स
घबराएं नहीं, टीकाकरण को आगे आएं
सीएमओ ऊना डॉक्टर रमन कुमार शर्मा ने कहा कि कोई भी स्वास्थ्य कर्मी घबराएं नहीं और टीकाकरण को लेकर आगे आएं। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के बाद एलर्जी या हल्का बुखार आ सकता है। ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है। इसके लिए दवा ली जा सकती है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण को लेकर काउंसलिंग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
कोरोना वैक्सीन लगाने को नहीं साधा संपर्क
जिले में अभी तक किसी भी प्रतिष्ठित व्यक्ति की ओर से स्वास्थ्य विभाग को पहल के आधार पर कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए संपर्क नहीं किया गया है ताकि अन्य को भी प्रेरित किया जा सके। हालांकि अभी यह केवल स्वास्थ्य कर्मियों को भी लगाया जाना चाहिए, लेकिन प्रतिष्ठित चेहरा खुद आगे आकर स्वास्थ्य कर्मियों को भी प्रेरित कर सकता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें