संतोषगढ़ (ऊना)। निकटवर्ती छतरपुर ढ़ाडा गांव में हरियाणा से आए युवक को क्वारंटीन सेंटर में भेज दिया है। बताया जा रहा है युवक रिवाड़ी से गाड़ियों में लिफ्ट लेकर तो कहीं से पैदल चलकर ही संतोषगढ़ के साथ लगते छतरपुर ढाड़ा गांव में पहुंच गया।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को अस्पताल पहुंचाया। यहां जांच के बाद युवक को क्वारंटीन सेंटर में भेजा है। संतोषगढ़ चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि छतरपुर ढ़ाडा पहुंचे विनोद कुमार पुत्र वेद प्रकाश ने शनिवार सुबह खुद पुलिस चौकी में पहुंचकर घर जाने की बजाय पुलिस से मेडिकल जांच करवाने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि मेडिकल जांच अभी तक युवक स्वस्थ पाया गया है। एएसआई ने बताया युवक को मेडिकल करवाने के बाद क्वारंटीन सेंटर में भेज दिया है।