फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चिंतपूर्णी (ऊना)। निकटवर्ती जोड़बड़ गांव में पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। आरोपी की पहचान उमेश कुमार पुत्र हंस राज निवासी गांव भटेड़ जिला ऊना के रूप में हुई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले कर्फ्यू के बाद आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारियों ने सभी ठेके और बार सील कर दिए हैं। इसके बावजूद शराब माफिया अवैध तरीके से शराब की सप्लाई कर रहे हैं। सरकार ने कोरोना वायरस को लेकर प्रदेश शराब ठेके तो बंद करवा दिए हैं, लेकिन शराब माफिया से जुड़े लोग अवैध तरीके से शराब सप्लाई कर शराब के निर्धारित मूल्यों से तीन से चार गुणा कीमत वसूल कर रहे हैं। ऐसे में प्रदेश सरकार को लाखों का चूना लगा रहा है। चिंतपूर्णी थाना प्रभारी जगवीर ठाकुर का कहना है कि पुलिस ने अवैध शराब के साथ पकड़े गए आरोपी उमेश कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें