फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: छह महीनों से लंबित भुगतान को लेकर ठेकेदारों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
बैठक में भरवाईं और गगरेट क्षेत्र के ठेकेदारों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ जताई नाराजगी
विज्ञापन

बोले- ठेकेदारों के सामने गंभीर आर्थिक संकट हो गया है खड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब(ऊना)। लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार संघ ने छह माह से लंबित भुगतान को लेकर कड़ा रोष व्यक्त किया है। मंगलवार को विश्राम गृह अंब में ठेकेदार संघ की बैठक हुई। ठेकेदार राकेश लट्ठ की अध्यक्षता में हुई बैठक में भरवाईं और गगरेट क्षेत्र के ठेकेदारों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ नाराजगी जताई। इनका कहना है कि गत वित्त वर्ष में उनका 31 मार्च तक लगभग 6 माह का भुगतान नहीं हो पाया है। इससे गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। बच्चों के एडमिशन का समय है लेकिन स्कूल फीस तक देने के लाले पड़ गए हैं। उन्होंने काम करने के लिए बैंकों से लोन लिए हैं, लेकिन भुगतान न मिलने के कारण वे किस्तें नहीं दे पा रहे हैं और बैंकों की रेडलाइन में आ चुके हैं। इससे उन्हें डिफॉल्टर घोषित किया जा रहा है और उनकी क्रेडिट हिस्ट्री भी खराब हो रही है। बैंक अधिकारी लगातार तंग कर रहे हैं और मानसिक तनाव बढ़ता जा रहा है। ठेकेदारों ने यह भी कहा कि उनके साथ काम करने वाली लेबर भी भुगतान न मिलने की मार झेल रही है। उनकी भी बच्चों की पढ़ाई और स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। कई परिवारों में मानसिक तनाव की स्थिति बन चुकी है। सरकार की इस उदासीनता के चलते कई विकास कार्यों पर असर पड़ा है। ज्यादातर ठेकेदारों ने भुगतान की आस में अपनी सारी जमा पूंजी खर्च कर डाली है। उनके साथ जुड़ी लेबर, ड्राइवर, क्रशर, मिस्त्री, पेट्रोल पंप, किराये पर ली जाने वाली गाड़ियां, शटरिंग, सरिया, सीमेंट, स्पेयर पार्ट्स सहित सभी वर्ग के लोग प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

ठेकेदारों ने कहा कि वे सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करना चाहते हैं, लेकिन जब भरण-पोषण के साधन ही बंद हो जाएं तो काम कैसे होगा। संघ ने राज्य सरकार से तत्काल लंबित भुगतान जारी करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें