फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: क्षेत्रीय अस्पताल में तीमारदारों के लिए नहीं बन पाया शेल्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
तीमारदार मरीज के बेड के नीचे शीट बिछाकर करते हैं आराम
विज्ञापन

100 लोगों की एक साथ आराम करने की होनी है व्यवस्था
अस्पताल प्रबंधन के प्रस्ताव को नगर निगम की नहीं मिली मंजूरी
संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिलावासियों को क्षेत्रीय अस्पताल में अटेंडेंट शेल्टर की सुविधा के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से अटेंडेंट शेल्टर बनाने के लिए नगर निगम को प्रस्ताव भेजा है।लेकिन अभी तक इसे लेकर कोई मंजूरी नहीं मिली है। वर्तमान में नगर निगम की वार्डबंदी की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में इस प्रक्रिया को पूरा होने में अभी समय लगेगा। इस शेल्टर के बनने से मरीज के साथ आने वाले तीमारदारों को एक ही छत के नीचे आराम करने की सुविधा मिलेगी। शेल्टर में तीमारदारों को ठहरने के लिए पूरी व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा पेयजल शौचालय की व्यवस्था भी केंद्र में तीमारदारों को मुहैया करवाई जाएगी ताकि उन्हें दिक्कतों का सामना न करना पड़े। क्षेत्रीय अस्पताल के वार्डों में जगह कम होने के चलते मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों को वहां रुकने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को दूर करने के लिए प्रबंधन ने अब एक अटेंडेंट शेल्टर बनाने की योजना तैयार की है। इस शेल्टर में एक साथ 100 के करीब तीमारदार ठहर सकेंगे। वर्तमान में अस्पताल में तीमारदार मरीज के बेड के नीचे ही शीट बिछाकर आराम करते हैं। इससे तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा सर्दियों में दिक्कतें और अधिक बढ़ जाती हैं। जिले के सबसे बड़े अस्पताल में रोजाना उपचार के लिए सैंकड़ो मरीज पहुंचते हैं। इस दौरान कई मरीजों के ऑपरेशन के चलते उन्हें अस्पताल में ही दाखिल किया जाता है।



कोट्स

अस्पताल में अटेंडेंट शेल्टर के निर्माण को लेकर अभी नगर निगम से मंजूरी नहीं मिली है। मंजूरी मिलने के बाद ही आगामी प्रक्रिया शुरू हो पाएगी।

डॉ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक क्षेत्रीय अस्पताल ऊना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें