फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बरसात के चलते थमा पंडोगा-त्यूड़ी पुल का निर्माण कार्य

Sat, 06 Jun 2026 07:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिले की महत्वाकांक्षी पंडोगा-त्यूड़ी पुल परियोजना का निर्माण कार्य बरसात के चलते फिलहाल रोक दिया गया है। निर्माण कार्य कर रही कंपनी के अनुसार पुल पर अब केवल दो स्पैन डालने का काम शेष बचा है लेकिन मानसून के दौरान स्वां नदी में जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव के खतरे को देखते हुए कार्य को अस्थायी रूप से बंद किया गया है। अब मौसम सामान्य होने के बाद सितंबर माह में निर्माण कार्य दोबारा शुरू किया जाएगा। एक स्पैन को पूरा करने में तीन माह का समय लग रहा। ऐसे में दो स्पैन छह माह में तैयार होने का आकलन किया गया है। कुल मिलाकर अगले वर्ष मार्च तक यह पुल लोगों को समर्पित हो सकता है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहे इस पुल का लगभग 80 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। हालांकि मानसून से पहले निर्माण पूरा करना चुनौतीपूर्ण माना जा रहा था। बीच-बीच में हो रही बारिश और मौसम के लगातार बदलते मिजाज ने निर्माण कार्य की रफ्तार पर असर डाला है। कंपनी प्रबंधन के अनुसार स्पैन डालने जैसे तकनीकी और संवेदनशील कार्य साफ मौसम में ही सुरक्षित तरीके से किए जा सकते हैं। बारिश के दौरान स्वां नदी के उफान में आने की आशंका रहती है, जिसके चलते सुरक्षा कारणों से कार्य रोकना पड़ा। प्रबंधन का कहना है कि यदि आगामी समय में मौसम ने साथ दिया तो निर्माण कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा, अन्यथा बरसात के कारण परियोजना में और देरी हो सकती है।

पंडोगा-त्यूड़ी पुल का निर्माण पूरा होने के बाद कुटलैहड़, हरोली और गगरेट विधानसभा क्षेत्रों के करीब 35 गांवों को सीधा लाभ मिलेगा।

स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि लंबे समय से प्रतीक्षित यह परियोजना पूरी होने के बाद क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और यातायात व्यवस्था में भी बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। लोक निर्माण विभाग मंडल हरोली के अधिशासी अभियंता बलदेव सिंह का कहना है कि बरसात के चलते निर्माण कार्य पुल का बंद रखा जाएगा लेकिन विभाग तय समय पर पुल का निर्माण कार्य पूरा करके जनता को समर्पित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें