फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकटकाल में निर्माण पर महंगाई का सेंक

विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। देशभर में चल रहे कोरोना संकट के समय सभी विकास कार्यों सहित निर्माण कार्य भी पूरी तरह से ठप हो गए हैं। इस संकटकाल में निर्माण कार्य के लिए सबसे जरूरी वस्तु सीमेंट के दामों में भी प्रदेश में बढ़ोतरी होने से जो निर्माण कार्य चल रहे हैं, उनपर भी महंगाई का सेंक लगना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

जिले में जहां ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ निर्माण सामग्री की दुकानें खुली हैं, वहां भी सामग्री महंगे दामों पर मिल रही है। सीमेंट के दाम लॉकडाउन से पहले 375 रुपये से 380 रुपये प्रति बैग मिलता था। अब सीमेंट के दाम 390 रुपये हो गया है। क्षेत्र के लोगों इंद्रजीत, राजेंद्र पिंटू, नरेंद्र कुमार, संजीव, अश्वनी, राजेंद्र, संजय आदि ने बताया कि प्रदेश में बनने वाला सीमेंट प्रदेशवासियों को ही महंगी कीमत देकर लेना पड़ रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि संकटकाल में जहां आम नागरिक को रोजी-रोटी की चिंता सताने लगी है, उस समय सीमेंट के दामों में बढ़ोतरी करना प्रदेश की जनता के लिए न्यायसंगत नहीं है। सरकार जल्द सीमेंट के दाम निर्धारित करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें