फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: घालूवाल-झलेड़ा पुल का निर्माण शुरू, मौके पर पहुंचने लगी मशीनरी

Wed, 14 Oct 2026 02:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। घालूवाल-झलेड़ा के बीच स्वां नदी पर नए पुल का निर्माण शुरू हो गया है। करीब 37 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस डबललेन पुल के लिए निर्माण सामग्री और मशीनरी मौके पर पहुंचने लगी है।
विज्ञापन

पिलर बनाने के लिए लोहे की प्लेटें अंब में तैयार की जा रही हैं जबकि क्रेन और सरिया भी निर्माण स्थल पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा जहां पुल निर्मित होगा, उस स्थान को चूना डालकर चिह्नित कर दिया गया है।
पुराने पुल के जर्जर होने से बरसात में पैदा होने वाली दिक्कतों और यातायात बाधित होने की समस्या के बीच नए पुल का निर्माण क्षेत्र की संपर्क व्यवस्था के लिए अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन

निर्माण सामग्री की देखरेख के लिए ठेकेदार कंपनी ने मौके पर एक कर्मचारी की नियुक्ति भी की है। प्रदेश सरकार के प्रस्ताव पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने परियोजना को मंजूरी दी थी।
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने इसी साल अप्रैल माह में इसका शिलान्यास किया था। अब निर्माण सामग्री और उपकरणों की आवाजाही शुरू होने के साथ परियोजना ने धरातल पर रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है।
घालूवाल-झलेड़ा के बीच स्वां नदी पर मौजूदा पुल का निर्माण वर्ष 1962 में तत्कालीन पंजाब के मुख्यमंत्री प्रताप सिंह कैरों के कार्यकाल में करवाया गया था। समय के साथ इसकी हालत जर्जर होती गई। बरसात के दौरान पुल को नुकसान पहुंचने और यातायात बाधित होने जैसी समस्याएं सामने आती रही हैं।
घालूवाल-झलेड़ा के बीच स्वां नदी पर बना मौजूदा पुल जर्जर हालत में है। बरसात के दौरान पुल को नुकसान पहुंचने और यातायात बाधित होने से वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ती है। नए डबल लेन पुल के निर्माण से आवागमन सुगम होने के साथ पुराने पुल पर निर्भरता भी कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें