फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला मुख्यालाय में आज गरजेगी कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश पराशर ने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी तब महंगाई भाजपा के लोगों को नजर आती थी। आज वही महंगाई जनता के समक्ष विकास के रूप में परोसी जा रही है, जो जनता के साथ कुठाराघात है।
विज्ञापन

प्रेस बयान में राजेश पराशर ने कहा कि खाद्य से लेकर पेट्रोलियम पदार्थों के दाम उच्चतम स्तर पर हैं। इसके बाद भी भारतीय जनता पार्टी के नेता, कार्यकर्ता भी बोलने के लिए तैयार नहीं हैं। यह बेहद दुर्भाग्यजनक स्थिति है। पूरे देश में इसके खिलाफ वातावरण बन रहा है। उन्होंने कहा कि प्याज और टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्याज और टमाटर न खाने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता के हितों की आवाज को लेकर कांग्रेस ने बिगुल बजा दिया है। इसको लेकर 11 नवंबर को ऊना मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है।
इसमें जिला भर से कांग्रेसी हिस्सा लेंगे। रैली में पीसीसी उपाध्यक्ष लखविंद्र राणा, वीरेंद्र धर्माणी, प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, महासचिव विनय कुमार, विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री, ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह रायजादा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप कुमार, पूर्व विधायक राकेश कालिया, कुटलैहड़ से विवेक शर्मा (विक्कू), पीसीसी सचिव सतीश शर्मा, सतीश बिट्टू और संजीव कंवर सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद रहेंगे। पराशर ने कहा कि 11 नवंबर को भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी ऊना दौरे पर आ रहे हैं, ऐसे में मुख्यमंत्री को बढ़ रही महंगाई पर जवाब देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें