फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मनरेगा में बदलाव के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

विज्ञापन
मनरेगा योजना में बदलाव के विरोध में रैली निकलाते सतपाल रायजादा व देसराज गौतम और मनरेगा कर्मी। 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। ऊना में कांग्रेस ने शुक्रवार को देशव्यापी मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ऊना की ओर से एमसी पार्क में आयोजित धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र सहोड़ ने की, जबकि पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा मुख्य अतिथि रहे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष देशराज गौतम ने विशेष रूप से भाग लेकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने मनरेगा के समर्थन और केंद्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

इसके बाद एमसी पार्क से डीसी कार्यालय तक आक्रोश रैली निकाली गई, जहां जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपकर मनरेगा में किए जा रहे बदलावों का विरोध दर्ज कराया गया। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण भारत के गरीब, किसान और मजदूर वर्ग के लिए जीवनरेखा है। यह योजना न केवल रोजगार उपलब्ध कराती है, बल्कि गांवों में सड़क, जल संरक्षण, तालाब और भूमि सुधार जैसे विकास कार्यों को भी गति देती है।
उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार बजट में कटौती और नियमों में बदलाव कर योजना को कमजोर करने का प्रयास कर रही है, जो सीधे तौर पर किसान-मजदूर विरोधी कदम है। रायजादा ने मांग की कि मनरेगा के बजट में वृद्धि की जाए, मजदूरों को समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए और कार्य दिवसों की संख्या बढ़ाई जाए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष देशराज गौतम ने कहा कि मनरेगा ने ग्रामीण क्षेत्रों में पलायन रोकने में अहम भूमिका निभाई है, लेकिन केंद्र सरकार की नीतियों से मजदूरों को काम और मजदूरी दोनों में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि केंद्र ने अपनी नीतियां नहीं बदलीं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनरेगा की रक्षा के लिए संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया।

मनरेगा योजना में बदलाव के विरोध में रैली निकलाते सतपाल रायजादा व देसराज गौतम और मनरेगा कर्मी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें