फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुटलैहड़ का विकास करवाने में कांग्रेस विधायक असमर्थ : वीरेंद्र

Sun, 05 Jan 2025 08:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
बंगाणा में प्रेसवार्ता करते पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर और अन्य। -संवाद
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। प्रदेश की सुक्खू सरकार के दो वर्षों के कार्यकाल में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र का विकास ठप हो गया है। पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बंगाणा में प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि कुटलैहड़ की जनता ने दो बार कांग्रेस के विधायकों को जिताकर विधानसभा में भेजा। दोनों विधायक कुटलैहड़ के विकास करवाने में असमर्थ रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य अधूरे पड़े हैं और जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है। कंवर ने आरोप लगाया कि सुक्खू सरकार ने कुटलैहड़ के विकास कार्यों की अनदेखी की है। भाजपा इसको लेकर चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने ऐलान किया कि भाजपा जल्द ही जनसभाओं, प्रदर्शन और रैलियों के माध्यम से बड़ा आंदोलन शुरू करेगी। यदि सरकार ने जल्द विकास कार्य बहाल नहीं किए तो प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा।
प्रेस वार्ता में भाजपा नेता ने पूर्व सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने जयराम सरकार के दौरान कुटलैहड़ में स्वीकृत 300 करोड़ रुपये की पेयजल योजना, 11 करोड़ की सीवरेज, 700 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाएं, चार पशु केंद्र, आठ पटवार सर्कल और अन्य योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार ने इन कार्यों को अधूरा छोड़ दिया और परियोजनाओं के धन को अन्यत्र स्थानांतरित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें