फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ऊना में 35,845 की जांची सेहत, क्षय रोग से पीड़ित मिले 10 लोग

Sun, 05 Jan 2025 08:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
सीएमओ निक्षय वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते। विभाग
विज्ञापन
ऊना। जिला ऊना में 35,845 लोगों में क्षय रोग की जांच की जा चुकी है। इनमें अभी तक 10 लोग क्षय रोगी से पीड़ित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों की पहचान करने के बाद उनका इलाज भी शुरू कर दिया है। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉ. संजीव वर्मा ने शनिवार को 100 दिवसीय क्षय रोग मुक्त अभियान की शुरुआत करते हुए दी।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. संजीव वर्मा ने इस दौरान निक्षय वाहन और दोपहिया वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अभियान का उद्देश्य घर-घर जाकर संभावित क्षय रोगियों की जांच कर पहचान करना है। सीएमओ डॉ. संजीव वर्मा ने कहा कि अभियान के तहत आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से हर गांव में निक्षय शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसमें संभावित रोगियों के बलगम सैंपल लेकर जांच की जाएगी।
उन्होंने कहा कि अभियान के अंतर्गत 75,000 से अधिक लोगों की जांच करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें से अब तक 35,845 लोगों की जांच की जा चुकी है। इनमें 10 लोग क्षय रोगी पाए गए हैं, उनका उपचार भी शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि 100 दिवसीय अभियान के दौरान यदि किसी में क्षय रोग पाया जाता है तो उसका तुरंत उपचार सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने आम जनता और सभी विभागों से अपील की कि वे इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें ताकि हिमाचल प्रदेश को क्षय रोग मुक्त बनाया जा सके। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय मनकोटिया, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुखदीप सिंह सिद्धू, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. विशाल ठाकुर, डीआरटीवी-एचआईवी समन्वयक गुलशन कुमार, कार्यक्रम समन्वयक राकेश ठाकुर, सुपरवाइजर संदीप धीर और अन्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
इसके साथ-साथ हर गांव में निक्षय शिविरों का आयोजन भी किया जाएगा। जिसमें पंचायती राज विभाग सहित विभिन्न विभाग भी अपनी सहभागिता दर्ज करेंगे। सीएमओ डॉ संजीव वर्मा ने बताया कि राज्य सरकार के दिशा निर्देशों के अंतर्गत 100 दिनों तक एक विशेष अभियान का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत विशेष तौर पर निक्षय वाहन व दोपहिया वाहनों को घर-घर तक क्षय रोग बारे जानकारी देंगे ताकि आम जनमानस को क्षय रोग के लक्षणों जैसे खांसी होना, शाम के समय बुखार का होना, बलगम आना, बलगम के साथ खून का आना, सांस फूलना छाती में दर्द होने वाले संभावित लोगों की जांच सुनिश्चित की जाएगी और यदि किसी को क्षय रोग है तो उसका जल्द से जल्द उपचार भी सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने आम जनमानस व् सभी विभागों से इस अभियान को सफल बनाने में अपना सहयोग देने की अपील की है ताकि अभियान को सफल बनाया जा सके। इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ संजय मनकोटिया, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुखदीप सिंह सिद्धू, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ विशाल ठाकुर, डीआरटीवी - एचआईवी समन्वयक गुलशन कुमार, कार्यक्रम समन्वयक राकेश ठाकुर, सुपरवाइजर संदीप धीर सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें