फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्दियों के आवंटन को लेकर स्कूल प्रमुखों की चिंता बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को वर्दियों के आवंटन को लेकर स्कूल प्रमुखों की चिंताएं बढ़ गई हैं। अभी तक कोविड-19 के चलते स्कूली विद्यार्थियों को सरकार की ओर से मिलने वाली निशुल्क वर्दियों को वितरित नहीं किया गया है। इसके चलते अभी तक वर्दियों को स्टॉक शिक्षा विभाग के ब्लॉक शिक्षा खंड अधिकारी कार्यालय में पड़ा है।
विज्ञापन

वर्दियों के स्टॉक की क्लियरेंस न मिलने के कारण वर्दियों का आवंटन नहीं हो पाया था। अब शिक्षा विभाग की ओर से लैब की जांच में वर्दियों को क्लियरेंस मिल गई है। इसके चलते अब शिक्षा खंड कार्यालय से वर्दियों का स्टॉक स्कूल में पहुंच जाएगा। अब वर्दियों के आवंटन को लेकर शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वर्दियों के आवंटन को लेकर शिक्षकों को विद्यार्थियों के घर-घर जाकर वर्दियां देनी पड़ सकती हैं। इससे स्कूल प्रमुखों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
जिले में 6वीं से 12वीं तक के करीब 38,500 छात्र-छात्राओं को वर्दियों सरकार की ओर से उपलब्ध करवाई जाएंगी। उच्च शिक्षा विभाग के उपनिदेशक पीसी राणा ने कहा कि वर्दियों के सैंपलों को शिमला में लैब से क्लियरेंस मिल गई है। साथ ही स्कूलों में भी वर्दियों का स्टॉक पहुंचा दिया गया है। अब जल्द ही विद्यार्थियों को वर्दियां उपलब्ध करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें