भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव से डिफेंस अकादमी के युवाओं में नए रक्त का संचार
डिफेंस अकादमी में लड़कों के साथ लड़कियां भी ले रहीं ट्रेनिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध की कमान संभालने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह की बहादुरी और साहस से युवक और युवतियों में नए रक्त का संचार हुआ है। युवाओं में आर्मी की भर्ती के लिए ट्रेनिंग सेंटर ब्राइड कॅरिअर डिफेंस अकादमी बंगाणा में जोश देखने को मिला। इस अकादमी में ट्रेनिंग लेने के लड़कों के साथ पहली बार लड़कियों में भी अधिक उत्साह देखने को मिला। अकादमी के प्रबंधक नायक संजय सोनी का कहना है कि ब्राइट कॅरिअर डिफेंस अकादमी बंगाणा पिछले 14 वर्षों से युवाओं को ट्रेनिंग दे रही है। कई युवा इस अकादमी सेंटर के ट्रेनिंग लेकर देश की अलग-अलग सेनाओं सहित अन्य विभागों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इस बार सेना में शामिल होने के लिए लड़कियों में भी अधिक जोश देखने को मिल रहा है। वहीं, अकादमी में ट्रेनिंग लेने वाली अलग-अलग स्थानों की बेटियों ने बातचीत करते हुए अपने विचार इस तरह साझा किए।
बाक्स
आज लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से कम नहीं हैं। हर क्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर बेटियां शेरनियां बनकर काम कर रही हैं। -दीक्षा दनोह
आज भारत और पाकिस्तान युद्ध में भारत की दोनों बेटियों ने बता दिया है कि आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं। -ईशा मटियाणा
बाक्स
मेरा सपना आर्मी में जाने का है। मैं भी दिखाना चाहती हूं कि किसी से कम नहीं हूं। आकांक्षा बंगाणा
हमारे गांव के युवा दिलवर खां ने पिछले दिनों देश के लिए बलिदान दिया है। मैं उनके दुश्मनों से बदला लेना चाहती हूं। -ऋषिका घरबासड़ा
बाक्स
हमारे गांव के अधिकतर लोग आर्मी में सेवाएं दे रहे हैं या फिर उच्च पदों से सेवानिवृत्त हुए हैं। मैं भी उनकी तरह बनना चाहती हूं। -कृषिका शर्मा हटली
आज हमारे देश की दोनों शेरनियों कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने बता दिया है कि आज भी बेटियां सरहद पर दुश्मनों को कैसे धूल चटा सकती हैं। -दीपिका भलेत