फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पंडोगा में युवक ने गोवंश को बनाया हवस का शिकार, केस दर्ज

विज्ञापन
पंडोगा में युवक द्वारा गाय के साथ  कुकर्म करने के बाद जांच करती पुलिस।स्रोत स्वयं - फोटो : Samvad
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, जांच जारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। पुलिस चौकी पंडोगा के अंतर्गत एक गांव में बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। क्षेत्र में एक युवक ने पड़ोस में गोशाला में बंधी एक गोवंश को अपनी हवस का शिकार बनाया और मौके से भाग गया। सूचना पाकर मंगलवार सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार यह घटना सोमवार देर रात की है। मंगलवार तड़के जैसे ही गाय का मालिक प्रतिदिन की तरह अपनी गोशाला में गया तो उसने आरोपी को वहां से भागते हुए देख लिया। गोशाला में सामान उधर-उधर बिखरा था। आरोपी युवक के कपड़ों पर गोबर लगा हुआ था। मालिक ने यह बात अपने परिजनों और गांव के उपप्रधान को बताई। कुछ समय बाद सारे लोग इकट्ठे हुए और बाद में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी को काबू किया। पूछताछ और मौका देखने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी और गोवंश का मेडिकल करवाया जा रहा है। आरोपी राकेश कुमार (27) पंडोगा का रहना वाल है। खेतीबाड़ी और दुकानों पर हलवाई का काम करता है। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी सुनील सांख्यान और उप पुलिस अधीक्षक मोहन रावत ने भी घटना स्थल का दौरा करके जांच अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कहा कि मामला गंभीर है और आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें