फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी से बिगड़ी धार्मिक नगरी की सूरत

Mon, 25 Apr 2016 06:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/भरवाईं
विज्ञापन
चिंतपूर्णी में लगे कूड़े के ढेर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में जिला प्रशासन की ओर से सफाई व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के लिए किए गए प्रबंधों के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से यहां पर सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। जगह-जगह फैली गंदगी से श्रद्धालुओं को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


चारों ओर फैली गंदगी ने चिंतपूर्णी की सूरत बिगाड़ कर रख दी है, लेकिन प्रशासन बिगड़ती सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहा। चिंतपूर्णी पुराने बस स्टैंड पर पिछले दो दिन से कूड़े का ढेर लगा हुआ है। यहां कूड़ादान भी कूड़े से भरा पड़ा है, जिससे खुले में सड़क पर ही सारा कूड़ा फैला हुआ है । रविवार को भी मां के भक्तों को लाइन में दर्शनों के लिए इसी कूड़े के ढेर के पास से होकर गुजरना पड़ रहा था। वहीं, स्थानीय दुकानदारों को भी समस्या झेलनी पड़ रही है। इसके अलावा मेन बाजार में लुधियाना सराय के आगे बनी नाली में रोजाना सुबह के समय कूड़ा फंसने के कारण नाली का गंदा पानी सड़क के बीचों बीच बहता है। इससे मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को इस गंदे पानी से होकर मजबूरन गुजरना पड़ता है। सराय के आगे बनी नाली के तंग होने से यह समस्या बनी हुई है।

चिंतपूर्णी मंदिर प्रशासन सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के चाहे पुख्ता दावे करता हो, लेकिन हकीकत बिल्कुल इसके विपरीत है। क्षेत्र का सारा कूड़ा एक ट्रक के सहारे ही उठाया जाता है और अगर कहीं कूड़े से ट्रक भर जाए या कहीं और कूड़ा पड़ा हो तो उसे अगले दिन के लिए छोड़ दिया जाता है। स्थानीय दुकानदारों दीपक, विक्रांत राजेंद्र, मदन, शालू, दिनेश कालिया आदि ने डीसी यूनुस से मांग की है कि चिंतपूर्णी में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के लिए प्रशासन उचित कदम उठाए। उधर, इसके बारे में सफाई ठेकेदार जगनन्नाथ मिश्रा का कहना है कि रविवार को भीड़ के कारण पुराने बस स्टैंड का कूड़ा नहीं उठाया जा सका, जिसको लेकर उन्हें खेद है और सोमवार को कूड़ा उठाने वाली गाड़ी अंब में मंदिर न्यास के सिलेंडर लेने गई हुई है। जैसे ही गाड़ी आती है, कूड़ा उठवा दिया जाएगा। उधर, इसके बारे में अंब एसडीएम सुनील वर्मा ने किसी भी तरह का बयान देने से साफ इनकार कर दिया। जबकि, छुट्टी पर गईं सहायक मंदिर अधिकारी श्रेष्ठा ठाकुर ने दूरभाष पर बताया कि उन्हें मालूम नहीं है कि कूड़ा उठाने वाली गाड़ी अंब में सिलेंडर लेने गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें