फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना कॉलेज में बीवॉक कोर्स के लिए ऑनलाइन दाखिला शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। राजकीय महाविद्यालय ऊना में बीवॉक कोर्स में नए शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रधानाचार्य डॉ. त्रिलोक चंद ने बताया कि महाविद्यालय में बीवॉक डिग्री प्रोग्राम के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

इच्छुक अभ्यर्थी महाविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन अप्लाई/गूगल फार्म भर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह डिग्री प्रोग्राम वर्ष 2017 से महाविद्यालय में चलाया जा रहा है। इसके तहत रिटेल मैनेजमेंट, हॉस्पिटेलिटी और टूरिज्म में डिग्री दी जाती है। दोनों ही कोर्सों में 45 -45 सीट्स हैं। इसमें मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। महाविद्यालय में दोनों ही विषयों की आधुनिक प्रयोगशालाएं बनाई गई हैं। इनमें बच्चों के गुणों को निखारा जाता है।
प्रोग्राम के तहत अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को मुफ्त किताबें दी जाती हैं। उन्होंने बताया की बीवॉक विभाग में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को प्रति माह 1000 रुपये कौशल विकाश भत्ता सरकार देती है। इसके अलावा समय समय पर उनको औद्योगिक प्रशिक्षण भी दिया जाता है। विभाग के समन्वयक प्रो. स्वर्ण सिंह ने बताया कि औद्योगिक प्रशिक्षण के दौरान भी विद्यार्थियों को कंपनी द्वारा जॉब ऑफर मिलते हैं। डिग्री पूरी होने के अंतिम वर्ष में कंपनी में प्लेसमेंट करवाई जाती है। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी विभाग के समन्वयक प्रो. स्वर्ण सिंह से 9816615678 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें