फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सीएम की अगुवाई में 21 फरवरी को होगी ‘एंटी-चिट्टा वॉकथॉन’

विज्ञापन
विज्ञापन
35 हजार विद्यार्थी और नागरिक लेंगे भाग
विज्ञापन

विद्यार्थियों के आवागमन के लिए 500 बसों की व्यवस्था
डीसी ने तैयारियों को लेकर ली अधिकारियों की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। प्रदेश को नशामुक्त बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में चल रहे व्यापक जन-जागरूकता अभियान के तहत 21 फरवरी को ऊना में ‘एंटी-चिट्टा वॉकथॉन’ का आयोजन किया जाएगा। वॉकथॉन के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बुधवार को डीआरडीए सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उपायुक्त ने बताया कि 21 फरवरी को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू इस वॉकथॉन में स्वयं शामिल होंगे। उपायुक्त ने बताया कि इस वॉकथॉन को प्रभावी जन-आंदोलन का स्वरूप देने के लिए जिले के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों, कॉलेजों, नशा निवारण समितियों, सामाजिक संस्थाओं तथा आम नागरिकों की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित की गई है। लगभग 35 हजार विद्यार्थी एवं नागरिक इस वॉकथॉन में भाग लेंगे, जिनमें विशेष रूप से कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी शामिल होंगे। विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उनके आवागमन के लिए लगभग 500 बसों की व्यवस्था की जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। बताया कि सीएम इंदिरा स्टेडियम ऊना से ‘एंटी-चिट्टा वॉकथॉन’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे और स्वयं भी वॉकथॉन में सहभागिता करेंगे। यह वॉकथॉन इंदिरा स्टेडियम से प्रारंभ होकर ऊना बाजार क्षेत्र का चक्कर लगाते हुए पुनः इंदिरा स्टेडियम में संपन्न होगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री युवाओं एवं उपस्थित जनसमूह को नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने की ‘एंटी-चिट्टा शपथ’ भी दिलाएंगे।बैॅठक में पुलिस अधीक्षक सचिन हीरेमठ, कमांडेंट प्रथम आईआरबीएन बनगढ़ आकृति, कमांडेंट गृह रक्षक हितेश लखनपाल, एसडीएम ऊना अभिषेक मित्तल, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, एसडीएम अंब पारस अग्रवाल, एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, एसडीएम गगरेट सोमिल गौतम सहित जिला के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


बाक्स
एडीसी नोडल अधिकारी नियुक्त
इस अभियान के सुव्यवस्थित संचालन के लिए अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर को ओवरऑल नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, स्कूल स्तर से विद्यार्थियों के आवागमन एवं बसों के प्रबंधन के लिए जिला पंचायत अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। आयोजन स्थल से संबंधित व्यवस्थाओं के लिए पीओ डीआरडीए रमनबीर चौहान को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इंदिरा स्टेडियम में सुबह से ही पुलिस बैंड ‘हार्मनी ऑफ पाइनस’ के कलाकार गीत-संगीत के माध्यम से नशे के विरुद्ध जागरूकता का सशक्त संदेश देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें