फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जेएनवी में कक्षा छठी की प्रवेश परीक्षा 29 अप्रैल को

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) पेखूबेला में कक्षा छठी की प्रवेश परीक्षा 29 अप्रैल को होगी। 80 सीटों के लिए यह परीक्षा जिले के विभिन्न खंडों में होगी। परीक्षा देने के लिए विद्यालय की वेबसाइट पर 02 जनवरी से आवेदन शुरू हो गया है और 31 जनवरी तक आवेदन किया जाएगा।
विज्ञापन

विद्यार्थी जिनकी जन्मतिथि 01 मई 2011 से 30 अप्रैल 2013 के बीच में है, वे ही इस परीक्षा को दे सकेंगे। सत्र 2022-23 में पांचवीं कक्षा की पढ़ाई कर रहे जिले के सरकारी और गैर सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूल से पढ़ रहे विद्यार्थी इस परीक्षा को देने के लिए ऑनलाइन आवेदन करेंगे। पंजीकरण के लिए प्रमाणपत्र, फोटो तथा अभिभावक के हस्ताक्षर स्कैन कर ऑनलाइन साइट पर अपलोड करने होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें