फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार पांच जनवरी को

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। मैसर्ज सेफ फ्यूचर कंपलीट सोल्यूशन प्राईवेट लिमिटेड सुंदरनगर की ओर से सिक्योरिटी गार्ड, सेल्समैन, अकाउंटेंट, ब्यूटीशियन और सामान्य ड्यूटी के विभिन्न पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन

जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार पांच जनवरी को सुबह 11:00 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा और स्नातक होना अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए 20 से 30 वर्ष आयु सीमा निर्धारित की गई है। इसके अतिरिक्त साक्षात्कार में चयनित अभ्यर्थी को 13800 से 18000 प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। अनीता गौतम ने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 62304-32005 पर संपर्क कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें