फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: स्कूल बस-पिकअप की टक्कर के बाद दो पक्षों में मारपीट, क्रॉस एफआईआर

Fri, 21 Aug 2026 12:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। पुलिस थाना टाहलीवाल के तहत गांव गोंदपुर जयचंद के बैहली क्षेत्र में बीते सोमवार को स्कूल बस और सिलिंडर से भरी पिकअप की टक्कर के बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। मामले में एक पक्ष ने लापरवाही से वाहन चलाने और दूसरे ने मारपीट के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने बुधवार को मिली दोनों शिकायतों के आधार पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गोंदपुर जयचंद निवासी अरुण शर्मा ने बताया कि 17 अगस्त को करीब तीन बजे स्कूल बस उनके बच्चों को घर छोड़ने आ रही थी। बस में उनके बेटे अगम, बेटी अगम्या और एक अन्य बच्चा सवार था। शिकायत के अनुसार बैहली के एक मोड़ पर स्कूल बस की सिलिंडरों से भरी पिकअप से टक्कर हो गई। अरुण शर्मा का आरोप है कि हादसे में उनके बेटे अगम के मुंह पर चोट लगी और खून निकल आया जबकि बेटी को भी चोटें आईं। शिकायतकर्ता के अनुसार सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने पिकअप चालक की पहचान रजिंद्र कुमार और बस चालक की पहचान जसविंद्र सिंह के रूप में बताई। अरुण शर्मा ने आरोप लगाया कि दोनों चालकों की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण उनके बच्चों को चोटें आईं। इसके बाद वह बेटे को उपचार के लिए ले गए। खून बंद न होने पर रात को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाने और अगले दिन भी बच्चों के उपचार में व्यस्त रहने के बाद उन्होंने बुधवार को पुलिस को शिकायत दी।
वहीं, पिकअप चालक बट्ट खुर्द निवासी रजिंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 17 अगस्त को पिकअप में गैस सिलिंडर लेकर बैहली में केवाईसी के लिए जा रहा था। करीब साढ़े तीन बजे बैहली मोड़ पर सामने से आ रही स्कूल बस से पिकअप की टक्कर हो गई। शिकायतकर्ता का कहना है कि हादसे के बाद दोनों चालकों के बीच समझौता हो गया। रजिंद्र कुमार का आरोप है कि इसके कुछ देर बाद बस में सवार बच्चे के पिता अरुण शर्मा मौके पर पहुंचे और बस चालक जसविंद्र सिंह को थप्पड़ मार दिए। इसके बाद अरुण शर्मा ने खेतों से डंडा लेकर उसका रास्ता रोका और डंडे तथा मुक्कों से मारपीट की। स्थानीय लोगों और प्रधान प्रवीण कुमार ने बीच-बचाव कर उसे बचाया। रजिंद्र कुमार ने शिकायत में जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें