फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: शहर में सफाई व्यवस्था ठप, समय पर वेतन नहीं मिलने से भड़के कर्मी

Thu, 16 Jul 2026 12:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने समय पर वेतन नहीं मिलने के विरोध में बुधवार को हड़ताल का एलान कर दिया। कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार के कारण शहर के कई क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई। शहर की उपायुक्त कॉलोनी, सब्जी मंडी समेत अन्य वार्डों में गंदगी फैली हुई है। कर्मचारियों का कहना है कि जुलाई महीने के 15 दिन बीत जाने के बावजूद उन्हें जून माह का वेतन नहीं मिला, जिससे आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने कहा कि नगर निगम हर महीने वेतन भुगतान में देरी करता है। नियमानुसार वेतन प्रत्येक माह की पहली तारीख तक उनके खातों में पहुंच जाना चाहिए।
विज्ञापन

हड़ताल का एलान करने वाले करीब 100 सफाई कर्मचारियों ने प्रशासन से मांग की कि वेतन भुगतान के लिए स्थायी और पारदर्शी व्यवस्था बनाई जाए ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि समय पर वेतन देने की नीति लागू नहीं की गई तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। वहीं नगर निगम के संयुक्त आयुक्त मनोज कुमार ने कहा कि सफाई कर्मचारियों का वेतन बुधवार को ही जारी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उच्च अधिकारियों से भी चर्चा की जाएगी ताकि भविष्य में वेतन भुगतान में किसी प्रकार की देरी न हो और कर्मचारियों को समय पर उनका मेहनताना मिल सके। प्रशासन ने कर्मचारियों से हड़ताल समाप्त कर शहर की सफाई व्यवस्था को सामान्य बनाए रखने की भी अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें