फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 45 मिनट की बारिश से पानी-पानी हुआ शहर, नगर परिषद और प्रशासन के दावों की खुली पोल

Sat, 06 Jul 2024 02:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। शहर में शुक्रवार दोपहर को करीब 45 मिनट हुई जोरदार बारिश ने नगर परिषद और जिला प्रशासन की बरसात को लेकर तैयारियों की पोल खोलकर रख दी। सड़कों पर तेज बहाव में बहता बारिश का पानी विभिन्न विभागों के कार्यालयों, दुकानों, पार्क और अन्य कार्यस्थलों में घुस गया।
विज्ञापन

जिला सचिवालय की नई इमारत के साथ सटे अर्जीनवीस, स्टांप विक्रेता और टाइपराइटरों के कार्यस्थल पर हालात हैरान करने वाले दिखे। यहां पानी का बहाव ऐसा रहा, मानो किसी खड्ड या नाले का पानी अपनी दिशा बदलकर वहां घुस गया हो। तहसील से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों को निपटाने में लोगों की मदद व मार्गदर्शन करने वालों को वर्तमान में भी ऐसे बदतर हालात में काम करना पड़ रहा है, यह अपने आप में शर्मसार करने वाला है। हैरत इस बात की भी है कि तेज बहाव में गुजर रहे पानी के बीच यहां कामकाज आम दिनों की भांति चलता रहा। लोग अपने आवेदन तैयार करवाने के लिए यहां पानी के बीच कुर्सियों पर बैठे रहे। अर्जीनवीस, स्टांप विक्रेता और टाइपराइटरों ने भी पानी के बीच अपना कामकाज जारी रखा। मानों हर बरसात में सभी को ऐसे हालात की आदत हो चुकी हो। उधर एमसी पार्क भी बारिश के बाद जलमग्न नजर आया। पानी की निकासी का हर रास्ता कूड़ा कचरा फंसने से बंद रहा, जिससे पानी ओवरफ्लो होकर नालियों तक पहुंचा।
-
उधर, सर्किट हाउस की चारदीवारी के पास हाल ही में हजारों रुपये खर्च कर तैयार की गई रेलिंग भी एक ही बारिश में ध्वस्त हो गई। पूरी दीवार और उस पर लगाई जालीदार लोहे की रेलिंग कुछ क्षण में भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि इसकी चपेट में कोई नहीं आया। वहीं, चंडीगढ़-धर्मशाला सड़क मार्ग पर भी बारिश का पानी आया और रोटरी चौक से होते हुए जिला सचिवालय के बाहर दुकानों में घुस गया, जिससे दुकानदारों को खासा नुकसान हुआ। स्थानीय दुकानदार अश्वनी कुमार, संजीव शर्मा, राजेश कुमार, सुरेंद्र ने कहा कि कुछ देर की बारिश से अगर हालात यह हैं तो आने वाले दिनों में क्या होगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन और नगर परिषद मात्र औपचारिकताओं की तैयारी करता है।
विज्ञापन

-

शहर में बारिश के दौरान किसी प्रकार की परेशानी पेश न आए, इसके लिए सभी कर्मचारियों को मुस्तैद किया गया है। जिन स्थानों पर पानी घुसा, वहां इस समस्या को जड़ से समाप्त किया जाएगा, ताकि आने वाले दिनों में शहर की ऐसी तस्वीर न दिखे।
पुष्पा देवी, अध्यक्ष, नगर परिषद, ऊना




शुक्रवार को हुई बारिश के बाद कुछ स्थानों पर पानी घुसने से जलभराव की समस्या ध्यान में आई है। इसको लेकर संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए जाएंगे, ताकि भविष्य में ऐसा न हो।
विज्ञापन

जतिन लाल, उपायुक्त, ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें