फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे अपनी रुचि के अनुसार कॅरिअर बनाने के लिए करें पढ़ाई : लखनपाल

Tue, 10 Feb 2026 06:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से राजकीय उच्च पाठशाला रायपुर सहोडा में आयोजित पुलिस की पाठशाला में वि - फोटो : स्वदेशी टावर, सुहाग नगर पर कार्रवाई के लिए पहुंची जीएसटी टीम की गाड़ियां बाहर खड़ी हुईं। संवाद
विज्ञापन
रायपुर सहोड़ा (ऊना)। होमगार्ड कमांडेंट ऊना एचपीएस हितेश लखनपाल ने कहा कि बच्चों को अपना कॅरिअर बनाने के लिए अपनी रुचि के ऊपर फोकस करके पढ़ाई करनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने यह बात राजकीय उच्च पाठशाला रायपुर सहोड़ा में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए दिन-रात मेहनत करें, कोई भी काम जिंदगी में छोटा या बड़ा नहीं होता है। दो बातें जरूर ध्यान में रखें कि हमेशा खुश रहें और जो काम कर रहे हैं, उसमें संतुष्टि प्राप्त करके आगे बढ़ें।
उन्होंने कहा कि दूसरों के अनुभव से सीख लें। अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए समयसारणी और अनुशासित होकर पढ़ाई करने वाला बच्चा ही आगे निकलता है।
आजकल के सोशल मीडिया के दौर में समाज का हर वर्ग पथभ्रष्ट होकर रह गया है। इतना ही नहीं बल्कि अब तो घर बैठे ही लोगों के घर में चोरी हो रही है और लोग खुद सोशल मीडिया की चपेट में आकर इन घटनाओं का आए दिन शिकार हो रहे हैं। इससे बचने के लिए जागरूकता बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और अनजाने लोगों के संपर्क में न आएं। समाज में कहीं पर भी कोई नशे से संबंधित घटना हो रही है तो उसकी जानकारी 112 नंबर पर पुलिस को अवश्य दें। 18 साल से कम उम्र वाले बच्चे किसी भी तरह का वाहन ड्राइव न करें।
जिंदगी से बढ़कर कुछ भी नहीं है और मोबाइल में अच्छी बातें पढ़े और सीखें। अपना समय सोशल मीडिया पर बर्बाद न करें। संस्कार बहुत जरूरी है और जो बच्चा संस्कारी है, वहीं वर्तमान में आगे बढ़कर अपना लक्ष्य प्राप्त कर सकता है।
उन्होंने आपदा से बचाव के बारे में भी बच्चों को जागरूक किया और संवाद के दौरान बच्चों के सवालों का भी जवाब दिया। स्कूल के मुख्याध्यापक मदन लाल धीमान ने पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम की सराहना की।
छात्र लविश का कहना है कि कार्यक्रम में पुलिस हेल्पलाइन समेत विभिन्न गतिविधियों में जानकारी मिली। बच्चों को अपना ध्यान कॅरिअर पर केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया गया। रमन का कहना है कि कार्यक्रम में अगर कोई व्यक्ति कहीं पर मुसीबत में फंस जाए तो कैसे पुलिस की मदद ली जा सकती है, इसके बारे में जागरूक किया गया। साथ ही बताया कि बच्चे अकेले कहीं पर भी न घूमें और अपने अभिभावकों को अपने बारे में जरूर बताएं।
छात्रा पारुल का कहना है कि क्षेत्र में लावारिस पशुओं का भय बना रहता है। ऐसे में बच्चों को स्कूल जाने में डर लगाता है। ऐसी परिस्थिति में परिजनों और स्कूल स्टाफ से बात करें ताकि समस्या का समाधान हो सके।
सिमरन कौर का कहना है कि कार्यक्रम में कॅरिअर निर्माण के बारे में टिप्स दिए गए। कार्यक्रम में जो सीख मिली है, उसका अनुसरण करके आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें