फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मासूम की मौत

Mon, 26 Oct 2026 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। सदर थाना ऊना के तहत सनौली गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से 12 वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई। हादसा रविवार शाम करीब 5:20 बजे नौगज्जा पीर मंदिर के पास हुआ।
विज्ञापन

मृतक की पहचान राजदीप सिंह निवासी सनौली के रूप में हुई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर ट्रैक्टर चालक कुलदीप सिंह उर्फ लाडी निवासी सनौली के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव के ही नवजोत सिंह (20) ने बताया कि वह रविवार शाम नौगज्जा पीर मंदिर के पास मौजूद था।
इसी दौरान गांव का कुलदीप सिंह लाल रंग क ट्रैक्टर लेकर गली में आया और उसे मंदिर में पीछे की ओर करने लगा। उस समय राजदीप सिंह मंदिर के अंदर खेल रहा था।
विज्ञापन

जैसे ही बच्चा मंदिर के गेट से बाहर निकलने लगा, चालक ने पीछे देखे बिना लापरवाही से ट्रैक्टर पीछे कर दिया। इस दौरान ट्रैक्टर की ट्रॉली की टक्कर लगने से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद घायल बच्चे को सिविल अस्पताल नंगल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर संतोषगढ़ पुलिस चौकी की टीम अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के शवगृह भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ के अनुसार, शिकायतकर्ता ने बताया कि ट्रैक्टर पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें