फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्म तेल की कड़ाही में गिरा मासूम, बुरी तरह झुलसा

Fri, 24 Feb 2017 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
धमांदरी के समीपवर्ती गांव बराड़ा कांटे में सात वर्षीय मासूम गर्म तेल की कड़ाही में बुरी तरह से झुलस गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि, समय रहते स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे को कड़ाही से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था। घायल बच्चे का उपचार क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में चल रहा है। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शिवरात्रि के पर्व पर शुक्रवार को धमांदरी के तहत बराड़ा कांटे में लोगों की ओर से एक आयोजन किया जा रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ बच्चे आपस में खेल रहे थे। इनमें बराड़ा का निवासी सात वर्षीय अभिषेक भी खेल रहा था। बच्चों का समूह खेलते-खेलते वहां पकवान के लिए लगाई गई भट्ठियों के पास पहुंच गया। इस दौरान अभिषेक अचानक तेल की कड़ाही में गिर गया, जिससे उसके शरीर का कुछ हिस्सा काफी झुलसा गया। हादसा होता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत अभिषेक को कड़ाही से बाहर सुरक्षित निकाल लिया। उधर, सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि घायल बच्चे को अस्पताल में उपचार दिया गया है। फिलहाल, बच्चे की हालत खतरे से बाहर है। बच्चे को शिशु वार्ड में रखा गया है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों से भी मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें