फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बंगाणा में मुख्यमंत्री की जन आभार रैली आज

Thu, 12 Mar 2026 05:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के 13 मार्च को कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के प्रस्तावित दौरे को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने वीरवार को बंगाणा में सभा स्थल का दौरा कर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। इस दौरान एसडीएम सोनू गोयल, बीडीओ केएल वर्मा और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री शुक्रवार प्रातः लगभग 10 बजे बंगाणा पहुंचेंगे, जहां वे करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली तुरकाल-पंगा जलापूर्ति योजना का शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर बंगाणा में विशाल जन-आभार रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे। मुख्यमंत्री अपने प्रवास के दौरान मिनी सचिवालय बंगाणा में पुस्तकालय तथा बंगाणा में बहुउद्देशीय हॉल (जिम) की भी आधारशिला रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें