फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मुख्यमंत्री गगरेट को देंगे 200 करोड़ रुपये की सौगात

Tue, 03 Jun 2025 12:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सात जून को एक दिवसीय दौरे पर गगरेट विधानसभा क्षेत्र में आ रहे हैं। इस दौरान वह करीब 200 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री के इस्तकबाल के लिए विशेष फूल मंगवाए जा रहे हैं तो कई तरह से बैंड से मुख्यमंत्री का स्वागत होगा।
विज्ञापन

राज्यसभा चुनाव में प्रदेश में हुई क्रॉस वोटिंग के चलते उपजे घटनाक्रम के बाद हुए उपचुनाव में विधायक राकेश कालिया गगरेट विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए। राकेश कालिया के विधायक बनने के बाद यह पहला मौका है जब मुख्यमंत्री गगरेट क्षेत्र के दौरे पर आ रहे हैं। यही वजह है कि मुख्यमंत्री के इस दौरे को यादगार बनाने के लिए विधायक राकेश कालिया ने कमर कस ली है। मुख्यमंत्री के इस दौरे को यादगार बनाने के लिए विशेष कमेटियां गठित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए विशेष रूप से फूल मंगवाए जा रहे हैं। इसके साथ ही कई तरह से बैंड भी मुख्यमंत्री के इस्तकबाल के लिए मंगवाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि विधायक राकेश कालिया गगरेट क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री से कोई बड़ी घोषणा करवा सकते हैं। सौगात में 43 करोड़ रुपये की लागत से सोमभद्रा नदी पर गगरेट-अंब के बीच बनने वाला अंदौरा पुल प्रमुख है। इसके अतिरिक्त एक सड़क व जल शक्ति विभाग की कई पेयजल व सिंचाई योजनाओं का भी उद्घाटन मुख्यमंत्री कर सकते हैं। मुख्यमंत्री की जनसभा दौलतपुर चौक स्थित रामलीला मैदान में होगी। यहां दो स्टेज तैयार किए जा रहे हैं। इनमें से एक स्टेज का प्रयोग स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए किया जाएगा। इस दौरान जनसभा में आने वाले लोगों को कांगड़ी धाम का आनंद लेने का भी मौका मिलेगा। विधायक राकेश कालिया ने बताया कि मुख्यमंत्री का सात जून का दौरा लगभग तय है। मुख्यमंत्री हेलिकाप्टर से गगरेट पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें