फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: खुली जीप में सवार होकर सीएम सुक्खू ने शोभायात्रा में लिया भाग

Sun, 12 Apr 2026 01:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
हरोली (ऊना)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की उपस्थिति में शनिवार को जिला ऊना के हरोली में बैसाखी के रंगों से सजे राज्य स्तरीय हरोली उत्सव–2026 का विधिवत शुभारंभ किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने सोमभद्रा नदी के तट स्थित हरोली मैदान, रोड़ा में मंदिर न्यास माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर की पावन ज्योति की पूजा-अर्चना कर उत्सव का शुभारंभ किया। इस पावन अवसर पर पूरे हलके में आस्था, उत्साह और उल्लास का वातावरण देखने को मिला।
विज्ञापन

इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने पारंपरिक पगड़ी धारण कर बस अड्डा परिसर हरोली से निकली भव्य शोभायात्रा में भाग लिया।
मुख्यमंत्री ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ खुली जीप में सवार होकर हरोली की जनता का अभिवादन स्वीकार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें