ऊना। जल शक्ति विभाग के सस्पेंड जेई मामले में विभागीय टीम ने चार्जशीट तैयार कर ली है। चार्जशीट में बीआरसी के भुगतान में देरी को लेकर सस्पेंड जेई के खिलाफ आरोप तय किए गए हैं। सस्पेंड किए जाने के बाद विभाग के आलाधिकारियों को मेल के माध्यम से सफाई देने सहित अन्य आरोप लगाए गए है। विभाग ने सस्पेंड जेई से चार्जशीट में तय किए गए आरोपों का दस दिन के भीतर जवाब मांगा है। सस्पेंड जेई से आरोपों का जवाब आने के बाद विभाग अगली कार्रवाई अमल लाएगा। विभागीय सूत्रों के अनुसार सस्पेंड होने के बाद जेई के अपने कार्यालय में बैठने का आरोप भी लगाया गया है जबकि उसे सर्किल में तैनात किया गया था लेकिन सस्पेंड जेई ने मेडिकल लीव ले ली। उसके बावजूद विभाग के अन्य अधिकारियों ने सस्पेंड जेई को अपने कार्यालय में बैठा देखा।
दूसरी ओर जल शक्ति विभाग के सस्पेंड जेई की क्षेत्रीय अस्पताल में स्वास्थ्य जांच होगी। क्षेत्रीय अस्पताल में गठित मेडिकल बोर्ड ने सस्पेंड जेई को 16 मई को स्वास्थ्य जांच के लिए बुलाया है। इसे लेकर बीते मंगलवार को जल शक्ति विभाग को पत्र भेजा है। मेडिकल बोर्ड में क्षेत्रीय अस्पताल के तीन विशेषज्ञों को शामिल किया गया है। इसमें मेडिकल स्पेशलिस्ट, जरनल सर्जन, ऑर्थोपेडिक सर्जन को चिकित्सकों शामिल किया गया है। बोर्ड सस्पेंड जेई का पूरी स्वास्थ्य जांच करेगा। मेडिकल बोर्ड से स्वास्थ्य जांच के बाद सस्पेंड जेई द्वारा विभाग को भेजी स्वास्थ्य रिपोर्ट के सही या झूठी होने की बात पर से भी पर्दा उठ जाएगा। विभाग के अधिकारियों की मानें तो सस्पेंड जेई हड्डी से संबंधित किसी बीमारी का हवाला देकर सस्पेंड होने के बाद से अवकाश है।
बीआरसी के भुगतान के देरी मामले में सस्पेंड जेई के खिलाफ चार्जशीट तैयार हो गई है। चार्जशीट में तय आरोपों को लेकर सस्पेंड जेई से 10 दिनों के भीतर जवाब देने को कहा गया है।
-नरेश धीमान, अधीक्षण अभियंता, जल शक्ति विभाग ऊना